मार्कशीट में करेक्शन का तरीका

 यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट में करेक्शन के लिए सबसे पहले तो स्कूल के प्रधानाचार्य को एक प्रार्थना पत्र देना होगा. वे इसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक के पास भेजते हैं. वहां नाम में करेक्शन के बाद छात्र स्कूल से ही सचिव के डिजिल सिग्नेचर वाली मार्कशीट की नई प्रति हासिल कर सकते हैं. मार्कशीट की यह प्रति यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से सीधे छात्र के स्कूल को भेज दी जाती है.


ऑनलाइन भी करा सकते हैं करेक्शन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र अपनी मार्कशीट में नाम और जन्मतिथि में करेक्शन ऑनलाइन भी करा सकते हैं. ऐसी समस्याओं के निराकरण के लिए यूपी बोर्ड ने एक Grievance Cell का भी गठन किया है. इस Grievance Cell में Online Complaint भी दर्ज करा सकते हैं. इस cell में आपकी शिकायत जाते ही उस पर त्वरित कार्रवाई संभव होती है. इसके लिए अप्लाई यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर करना होगा.


Post a Comment

Previous Post Next Post