छत्तीसगढ़ राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें
- सर्वप्रथम आपको सरकार द्वारा जारी की गई खाद्य विभाग की ऑफिसियल पोर्टल पर जाना होगा.
- अब आपके सामने पोर्टल का होमपेज ओपन हो जाएगा.
- होमपेज पर आपको जन भागीदारी के आप्शन पर क्लिक करना होगा.
- आपको अधिसूचनायें एवं शासन आदेश के विकल्प के तहत नवीन राशन कार्ड बनबाने हेतु फॉर्म के आप्शन पर क्लिक करना होगा.
- अब आपके सामने “छत्तीसगढ़ राशन कार्ड आवेदन फॉर्म” आ जाएगा आपको इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लेना है.
- अब आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को सावधानीपूर्वक भरें.
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें.
- फिर आपको इस फॉर्म को अपने नजदीकी राशन कार्ड कार्यालय में जमा करना होगा.
- अब कार्यालय अधिकारी के द्वारा आपके आवेदन की पुष्टि कर उसे सत्यापित किया जाएगा.
- सत्यापन के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा इसे आपको नोट करके रख लेना है
- इससे आप छत्तीसगढ़ राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं.