सीजी राशन कार्ड आवेदन के लिए पात्रता
छत्तीसगढ़ राशन कार्ड के लिए सरकार द्वारा पात्रता मापदंड निर्धारित किये गये हैं जो व्यक्ति उन मापदंडों की शर्तों को पूर्ण करेगा वो सीजी राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है. सीजी राशन कार्ड आवेदन के लिए पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से हैं.
- आवेदनकर्ता छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए.
- व्यक्ति किसी दुसरे राज्य से राशन प्राप्त न करता हो.
- राशन कार्ड जिस व्यक्ति के नाम पर बन रहा है उसकी उम्र कम से कम18 वर्ष होनी चाहिए.
- परिवार के किसी भी सदस्य का नाम दो राशन कार्ड में नहीं हो और यदि है तो एक से कटवाना होगा.
- सरकार के दिशा निर्देशों के आधार पर व्यक्ति APL/BPL/AAY राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं.