छत्तीसगढ़ राशन कार्ड आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
CG Ration Card में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना पड़ता है. चाहे आप राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं या फिर उसमे किसी प्रकार का संशोधन कर रहे हैं आपके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए.
- परिवार के मुखिया व सभी सदस्यों का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मुखिया का पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- अन्य (पैन कार्ड, मतदाता कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस)
नोट: यदि आपका राशन कार्ड पहले से बना हुआ है और आप उसे रिन्यू करवा रहे हैं तो आपके पास पुराना राशन कार्ड भी होना आवश्यक है.