छत्तीसगढ़ राशन कार्ड कितने प्रकार के हैं
राशन कार्ड के लिए नागरिक अपनी वार्षिक आय और स्थिति के आधार पर राज्य के खाद्य विभाग द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशों के तहत निम्लिखित प्रकार के राशन कार्ड के लिए आवेदन या पंजीयन कर सकते हैं.
1. APL Ration Card: गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले परिवारों को ये एपीएल राशन कार्ड दिया जाता है. एपीएल कार्ड लाभार्थियों को 15 किलो तक राशन सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है. इस राशन कार्ड के आवेदन में आपको अपनी आय का प्रमाण देना पड़ता है.
2. BPL Ration Card: छतीसगढ़ बीपीएल राशन कार्ड के लिए राज्य के वो नागरिक जो गरीबी रेखा से निचे आते हैं साथ ही नगरीय तथा ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोग सीजी बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं.
इस कार्ड हेतु आवेदन के लिए व्यक्ति को अपनी आय के स्त्रोत के बारे में भी जानकारी देनी पड़ती है. इस राशन कार्ड से लाभार्थी सरकारी उचित मुले दुकानों से 25 किलो तक गेहूं आसानी से प्राप्त कर सकता है.
3. AAY (अन्त्योदय) Ration Card: जिन परिवारों की स्थिति बहुत ख़राब है जो गरीबी रेखा से भी काफी ज्यादा निचे जीवनयापन कर रहे हैं और उनके पास आय को कोई जरिया नहीं है ऐसे परिवारों को अन्त्योदय राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाता है जिसके तहत उन्हें 35 किलो तक राशन उपलब्ध कराया जाता है.